loading...

भारत में सड़क परिवहन : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी


भारत में सड़क परिवहन

● विश्व की सड़कों के आधार पर भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है— दूसरा
● भारत में कुल सड़कों की लंबाई कितनी है— 48,65,000 किमी.
● भारत में सड़क परिवहन का योगदान कितना है— 80%
● भारत के किस राज्य में सबसे अधिक पक्की सड़कें हैं— महाराष्ट्र व तमिलनाडु
● भारत के किस राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग सबसे अधिक हैं— उत्तर प्रदेश
● भारत राष्ट्रीय राजमार्ग की कुल लंबाई कितनी है— 70,934 किमी.
● देश में कुल सड़कों की लंबाई में राष्ट्रीय राजमार्ग का योगदान कितना है— 1.7%
● भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग कौन-सा है— NH-7
● राष्ट्रीय राजमार्ग-7 कितने राज्यों से होकर जाता है— 6
● विश्व में सबसे ऊँचाई पर कौन-सी सड़क है— मनाली-लेह (भारत)
● किन राष्ट्रीय राजमार्गों को मिलाकर ग्रांट ट्रंक रोड कहा जाता है— राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 1 व 2 को
● ग्रांट ट्रंक रोड (GT Road) वर्तमान में किन नगरों के मध्य है— अमृतसर से कोलकाता
● ग्रांट ट्रंक रोड किसने बनवायी थी— शेरशाह सूरी ने
● पहले ग्रांट ट्रंक रोड कहाँ से कहाँ तक थी— कोलकाता से लाहौर
● राष्ट्रीय राजमार्ग किसे जोड़ते हैं— व्यापार केंद्रों और राज्यों की राजधानियों को
● पूर्व-पश्चिम व उत्तर-दक्षिण राजमार्ग एक-दूसरे को किस स्थान पर काटते हैं— झांसी
● स्वार्णिम चतुर्भुज योजना किससे संबंधित है— सड़कों से
● लाहौर-दिल्ली बस सेवा क्या कहलाती है— सदा-ए-सरहद
● भारत के किस राज्य में कच्ची सड़कें सबसे अधिक है— ओड़िशा
● काराकोरम राजमार्ग किसे जोड़ता है— पाकिस्तान और अफगानिस्तान
● राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-1 की लंबाई कितनी है— 1226 किमी
● राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-7 की लंबाई कितनी है— 2369 किमी
● राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-7 कहाँ से कहाँ तक जाता है— वाराणसी से कन्याकुमारी तक
● किस राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या से जवाहर सुरंग स्थित है— राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-1A में
● स्वर्णिम चतुर्भु योजना के अन्तर्गत जिन राष्ट्रीय राजमार्गों द्वारा चार महानगरों को जोड़ा जाता है, उनकी कुल लंबाई कितनी है— 5,846 किमी
● सड़क निर्माण में निजी भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने कौन-सी नीति अपनाई है— बनाओं, चलाओं और हस्तांतरित करो
● सीसा सड़क संगठन की स्थापना कब की गई— 1960 में

सामान्य ज्ञान, करेन्ट अफेयर के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वाइन करे।

1 comment:

  1. http://en.wikipedia.org/wiki/List_of_countries_by_road_network_size
    india stands 2nd in road lenth

    ReplyDelete