loading...

गुप्तोत्तर काल (पुष्यभूति वंश) : प्राचीन भारत का इतिहास


गुप्तोत्तर कालकाल : पुष्यभूति वंश (हर्षवर्धन)

● पुष्यभूति वंश की स्थापना किसने की— पुष्यभूतिवर्धन
● पुष्यभूति वंश का सबसे प्रतापी राजा कौन था— हर्षवर्धन
● हर्षवर्धन गद्दी पर कब बैठा— 606 ई.
● हर्षवर्धन का राजदरबारी कवि कौन था— बाणभट्ट
● चीनी यात्री ह्नेनसांग किसके समकालीन था— हर्षवर्धन के
● किस व्यक्ति को द्वितीय अशोक कहा जाता है— हर्षवर्धन को
● अंतिम बौद्ध राजा कौन था जो संस्कृत का महान विद्वान था— हर्षवर्धन
● ‘हर्ष चरित’ किसके द्वारा रचित है— बाणभट्ट
● किस राजा ने ‘रत्नावली’ नामक पुस्तक लिखी’— हर्षवर्धन ने
● हर्षवर्धन और पुलिकेशन II  के मध्य हुए संघर्ष की जानकारी कहाँ से प्राप्त होती है— ऐहोल अभिलेख से
● हर्ष ने अपनी राजधानी थानेश्वर से कहाँ स्थानांतरित की— कन्नौज
● ‘सकलोत्तरापथनाथ’ किसे कहा गया है— हर्षवर्धन को
● बंगाल का कौन-सा शासक हर्ष के समकालीन था— शशांक
● गुप्त वंश के पश्चात् उत्तर भारत में बड़े भाग का पुनर्गठन किसने किया— हर्षवर्धन ने
● हर्ष के शासनकाल में उत्तर भारत का सबसे महत्वपूर्ण शहर कौन-सा था— कन्नौज
● हर्षवर्धन अपनी धार्मिक सभा कहाँ किया करता था— प्रयाग में
● हर्षवर्धन की राजधानी थानेश्वर वर्तमान में कहाँ स्थित है— हरियाणा में
● वर्तमान में कन्नौज किस प्रदेश में स्थित है— उत्तर प्रदेश में
● ह्नेनसांग की भारत यात्रा के समय सूती कपड़ों के उत्पादन के लिए सबसे प्रसि नगर कौन-सा था— मथुरा
● किस चीनी यात्री को यात्रियों में राजकुमार कहा जाता है— ह्नेनसांग
● कुंभ के मेले का शुभारंभ किसने किया— हर्षवर्धन
● किस शासक ने नालंदा विश्वविद्यालय के लिए 100 ग्रामों की आय दान के रूप में दी— हर्षवर्धन
● दक्षिणी भारत में एरीपत्ती का अर्थ क्या है— जलाशय की भूमि
● पुष्यभूति काल में राज्य की आय का मुख्य साधन क्या था— भूमिकर
● पुष्यभूति काल में भूमिकर कितना लिया जाता था— पैदावार का 1/6 वाँ भाग
● हर्षवर्धन के समय नालंदा विश्वविद्यालय का कुलपति कौन था— शीलभद्र
● किस अभिलेख में हर्षवर्धन को परमेश्वर कहा गया है— मधुबन व बाँसखेड़ा अभिलेखों में
● कश्मीर का इतिहास किस ग्रंथ में है— राजतरंगिणी
● राजतरंगिणी नामक ग्रंथ किसने लिखा— कल्हण ने
● कार्कोट वंश की स्थापना किसने की— दुर्लभर्वन
● ‘अवंतिनगर’ नामक नगर को किस शासक ने बसाया— अवंतिवर्मन ने
● कार्कोट वंश के बाद किस वंश का उदय हुआ— उत्पल वंश
● सर्वप्रथम हर्षवर्धन ने कन्नौज में बौ धर्म सभा का आयोजन कब किया— 643 ई.
● हर्षवर्धन की मृत्यु के पश्चात् कन्नौज पर किसका शासन हुआ— यशोवर्मन
● ह्नेनसांग की रचना की क्या नाम है— सी-यू-की

सामान्य ज्ञान, करेन्ट अफेयर के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वाइन करे।

No comments:

Post a Comment