loading...

प्राचीन भारत का इतिहास : प्रश्नोत्तरी


प्राचीन भारत का इतिहास

● हिंदू धर्म का आधार कौन-से ग्रंथ हैं— वेद
● हिंदू धर्म की पवित्र पुस्तकें कौन-सी हैं— रामायण, महाभारत, वेद, पुराण
● ‘अद्वैतवाद’ का सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया— शंकराचार्य ने
● ‘विशिष्ट द्वैतावाद’ का सिद्धांत किसने दिया था— रामानुज ने
● ‘द्वैतावाद’ का सिद्धांत किसने दिया था— माधवाचार्य ने
● ‘द्वैत-अद्वैतवाद’ का सिद्धांत किसने दिया था— निंबार्काचार्य ने
● गौतम बुद्ध का जन्म कब व कहाँ हुआ— 563 ई. पू. लुंबिनी (नेपाल)
● गौतम बुद्ध की मृत्यु कब व कहाँ हुई— 483 ई. पू., कुशीनगर (उ. प्र.)
● गौतम बुद्ध को ज्ञान प्राप्त कहाँ हुआ— गया (बिहार)
● गौतम बुद्ध ने अपना पहला धर्मोपदेश कहाँ दिया था— सारनाथ (उ. प्र.)
● ‘बुद्ध’ का शाब्दिक अर्थ क्या है— प्रकाशवान
● गौतम बुने अपने उपदेश किस भाषा में दिए— पाली भाषा में
● जातक कथाएँ किस धर्म से संबंधित है— बौद्ध धर्म से
● बौद्ध धर्म के दो संप्रदाय कौन-से हैं— हीनयान व महायान
● जैन धर्म के अनुसार कुल कितने तीर्थंकर हुए— 24
● जैन धर्म के प्रवर्तक या प्रथम तीर्थंकर कौन थे— ऋ​षभदेव
● जैन धर्म के 24वें एवं अंतिम तीर्थंकर कौन थे— महावीर स्वामी
● महावीर स्वामी का जन्म कब व कहाँ हुआ— 599 ई. पू., कुंडलग्राम
● महावीर स्वामी का मृत्यु कब व कहाँ हुई— 527 ई., पावापुरी (पटना)
● जैन धर्म के दो संप्रदाय कौन-कौन से है— श्वेतांबर व दिगंबर
● किस शासक ने विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना की— धर्मपाल ने
● प्रथम बौद्ध संगीति कहाँ और किसके शासन में आयोजित की गई— सप्तपर्णि गुफा (राजगृह), अजातशत्रु के शासनकाल में
● द्वितीय बौद्ध संगीति कहाँ और किसके शासन में आयोजित की गई— चुल्लबग (वैशाली), कालाशोक के शासनकाल में
● किस शासक द्वारा तृतीय बौद्ध संगीति को संरक्षण प्रदान किया— अशोक ने
● चतुर्थ बौद्ध संगीति कहाँ और किसके शासन में आयोजित की गई— कुंडलवन (कश्मीर), कनिष्क के शासनकाल में
● बौद्ध ग्रंथ ‘त्रिपटक’ की रचना किस भाषा में की गई है— पाली भाषा
● साँची किसके लिए विख्यात है— सबसे बड़े बौद्ध स्तूप के लिए
● महावीर का जन्म किस क्षत्रिय गोत्र में हुआ— जांत्रिक
● सबसे प्राचीन विश्वविद्यालय कौन-सा है— नालंदा
● मठ, मंदिर व स्तूप किस धर्म से संबंधित हैं— बौद्ध धर्म से
● जैन धर्म व बौद्ध धर्म, दोनों के उपदेश किसके शासन काल में दिए गये— बिंबिसार
● बौद्ध धर्म ग्रहण करने वाली प्रथम महिला कौन थी— महाप्रजापति गौतमी
● गौतम बु का प्रथम धर्मोपदेश क्या कहलाता है— धर्मचक्र प्रवर्तन
● बौद्ध के ग्रह त्याग का प्रतीक क्या है— अश्व
● गौतम बु द्वारा भिक्षुणी संघ की स्थापना कहाँ की गई— कपिलवस्तु में
● ‘शून्यता का सिद्धांत ’ किस बौ दार्शिनिक ने प्रतिपादित किया— नागार्जुन
● ‘एशिया की रोशनी’ किसे कहा जाता है— गौतम बुद्ध को
● बौद्ध धर्म व जैन धर्म में कौन-सी बात समान नहीं है— अंहिसा
● आजीवक संप्रदाय के संस्थापक कौन थे— मक्खलि गोसाल
● महावीर स्वामी का प्रथम शिष्य कौन था— जमालि
● कौन-सा क्षेत्र पाश्र्वनाथ से संबंध होने के कारण जैनसिद्ध क्षेत्र माना जाता है— संमद शिखर
● बुद्ध की मृत्यु के बाद बौद्ध संगिति की अध्यक्षता किसने की— महाकस्सप ने
● बौद्ध के जीवन काल में संघ का प्रमुख कौन होना चाहता था— देवदत्त
● हेलियोडोरस का बेसनगर अभिलेख किसमें संदर्भित है— संकर्षण तथा वासुदेव
● किस ग्रंथ में भगवान श्रीकृष्ण का वर्णन सर्वप्रथम किया गया— छांदोगय उपनिषद में
● जैन धर्म के प्रथम विभाजन श्वेतांबर संप्रदाय के संस्थापक कौन थे— स्थूलभद्र
● प्रथम जैन महासभा का आयोजन कहाँ हुआ— पाटलिपुत्र
● राजा मिलिंद के साथ किस बौद्ध भिक्षु के संवाद हुए— नागसेन
● जैन धर्म के श्वेतांबर व दिंगबर संप्रदायों का विभाजन कब हुआ— चंद्रगुप्त मौर्य के समय में
● महावीर ने जैन संघ की स्थापना कहाँ की— पावा में
● महावीर की मृत्यु के बाद जैन संघ का अध्यक्ष कौन बना— सुधर्मन
● जैन धर्म की पवित्र पुस्तक कौन-सी है— आगम
● जैन ग्रंथ ‘कल्प सूत्र’ के रचियता कौन है— भद्रबाहु
● जैन धर्म को अंतिम राजकीय संरक्षण किस वंश के शासकों ने दिया— गुजरात के चालुक्य
● बौद्धों की रामायण किस गंथ को कहा जाता है— बुचरित
● बुचरित की रचना किसने की— अश्वघोष ने
● ‘महाविभाष शास्त्र’ के रचियता कौन हैं— वसुमित्र
● कौन-सी बौद्ध रचना गीता के समान पवित्र मानी जाती है— अभिधम्म पिटक
● ‘योगाचार’ या ‘विज्ञानवाद’ के प्रतिपादक कौन थे— मैत्रेयनाथ
● भारत के दक्षिण में स्थित देशों में बौद्ध धर्म का कौन-सा संप्रदाय प्रचलित हुआ— हीनयान
● बौद्ध धर्म का मूल आधार क्या है— चार आर्य सत्य
● अनेकांतवाद किस धर्म के लोगों का सिद्धांत व दर्शन है— जैनमत

● महाधार्मिक घटना ‘महामस्तकाभिषेक’ किससे संबंधित है— बाहुबली
● ‘परिशिष्ट पर्व’ रचना किस धर्म से संबंधित है— जैनधर्म से
● ‘परिशिष्ट पर्व’ के रचियता कौन है— हेमचंद्र
● बौद्ध  धर्म को भारत में किस शासक ने अंतिम संरक्षण दिया— बंगाल के पालों ने
● भारत के उत्तरी देशों में बौद्ध  धर्म के किस संप्रदाय की प्रचलन था— महायान
● बौद्ध  धर्म के सिद्धांतों का उल्लेख किस ग्रंथ में है— सुत्त पिटक में
● किसने कृष्ण को हेराक्लीज कहा था— मेगास्थनीज ने
● इस्लमा धर्म के संस्थापक कौन थे— हजरत मुहम्मद साहब
● मुहम्मद साहब का जन्म कब और कहाँ हुआ— 570 ई., मक्का
● मुहम्मद साहब के जन्मदिन पर कौन-सा पर्व मनाया जाता है— ईद-ए-मिलाद-उल-नबी
● पारसी धर्म का प्रमुख ग्रंथ कौन-सा है— जेंद अवेस्ता
● महावीर की पहली महिला भिक्षुणी कौन थीं— चंदना

सामान्य ज्ञान, करेन्ट अफेयर के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वाइन करे।

1 comment: