loading...

भारत में प्रथम महिला:सामान्य ज्ञान-4


भारत में प्रथम महिला

1. स्नातक की डिग्री प्राप्त करने वाली प्रथम महिला – कादम्बिनी गांगुली और चन्द्रमुखी बसु (कलकत्ता विश्व., 1883)
2. स्नातकोत्तर डिग्री (एम.ए) प्राप्त करने वाली प्रथम महिला – चंद्रमुखी बसु (कलकत्ता विश्वविद्यालय, अंग्रेजी साहित्य, 1884)
3. इंजीनियरिंग में डिग्री (बी. ई.) प्राप्त करने वाली प्रथम महिला – इला मजूमदार (शिवपुर इंजीनियरिंग कॉलेज, 1951)
4. एम. बी. बी. एस. की डिग्री प्राप्त करने वाली प्रथम महिला – विधुमुखी बोस और विर्जिनिया मित्तर (कलकत्ता मेडिकल, कॉलेज, 1889)
(वर्ष 1886 में अंनदीबाई जोशी ने फिलाडेल्फिया विश्व-विद्यालय से एम.बी.बी.एस. डिग्री किया था परन्तु भारत लौटते समय उनकी मृत्यु हो गयी थी)
5. देश की प्रथम महिला चिकित्सक – कादम्बिनी गांगुली (1888)
6. भारतीय वायु सेना की प्रथम महिला पैराट्रूपर – गीता घोष (1959)
7. देश की प्रथम महिला बैंक मैनेजर – शांता कुमारी (सिंडीकेट बैंक, बंगलौर, 1962)
8. इंडियन एयरलाइंस की प्रथम महिला पायलट – कैप्टन दुर्बा बनर्जी (1966)
9. देश की प्रथम महिला एयरलांस पायलट – प्रेमा माथुर (डेकन एयरवेज, 1948)
10. प्रथम महिला चीफ इंजीनियर – पी. के. गेसिया
11. प्रथम महिला एनिमल हस्बेंड्री निदेशक – अन्ना जॉर्ज मल्होत्रा
12. विश्व में एयरबस की प्रथम महिला पायलट – कैप्टन दुर्बा बनर्जी (1987)
13. देश में बोइंग 737 की प्रथम महिला कमांडर – कैप्टन सौदामिनी देशमुख
14. इंडियन एयरलाइंस की प्रथम महिला एयरक्राफ्ट मेनटेनेंस इंजीनियर – भुवनश्री गौतम
15. भारतीय सेना की प्रथम महिला जनरल – मेजर जनरल जी. ए. राम
16. प्रथम महिला भारतीय आई.ए.एस – अन्ना जॉर्ज
17. प्रथम भारतीय महिला आई.पी.एस – किरण बेदी (1972)
18. देश की प्रथम कस्टम्स एवं सेंट्रल एक्साइज कमिश्नर – कौशल्या नारायणन (1970)
19. देश की प्रथम महिला कमिश्नर ऑफ पुलिस – किरन बेदी
20. देश की प्रथम टी. वी. समाचार वाचिका – प्रतिमा पुरी
21. अंग्रेजी भाषा में लिखने वाली लेखिका – तोरू दत्त
22. देश की प्रथम महिला पत्रिका की प्रथम महिला सम्पादक – कमला स्वामीनाथन (इंडियन लेडीज मैगजीन, 1901)
23. देश की प्रथम फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ महिला – सीता वराथम्बल और भ्रगाथम्बल
24. इंडियन सांइस कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष – डॉ. आशिमा चटर्जी
25. देश की प्रथम महिला सर्कस कलाकार – अबदा बाई पेरुलकर
26. अंटार्कटिका पहुँचने वाली प्रथम महिला – मेहर मूसा (1977)
27. भारतीय अंटार्कटिका दल के सदस्य के रूप में अंटार्कटिका पहुँचने वाली प्रथम महिला – डॉ. सुदीप्त सेनगुप्ता और डॉ. अदिति पंत (1983)
28. विश्व सुन्दरी का खिताब जीतने वाली प्रथम महिला – रीता फारिया (1966)
29. संयुक्त राष्ट्र में अपनी कला का प्रदर्शन करने वाली प्रथम महिला – एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी (1966)
30. उत्तरी ध्रुव पर पहुँचने वाली प्रथम भारतीय महिला – प्रीति सेनगुप्ता (1993)
31. नौका से पूरे विश्व का चक्कर लगाने वाली प्रथम महिला – उज्ज्वला पाटिल (1988)
32. इंग्लिश चैनेल तैर कर पार करने वाली प्रथम महिला (भारत एवं विश्व दोनों में) – आरती साहा (1959)
33. ओलम्पिक खेलों में भाग लेने वाली प्रथम महिला – मेरी लाला रो (1952)
34. ओलम्पिक खेलों के फाइनल में पहुँचने वाली प्रथम महिला – पी. टी. उषा (400 मी बाधा दौड़ 1984)
35. ओलम्पिक खेलों में पदक (कांस्य) प्राप्त करने वाली प्रथम महिला – कर्णम मल्लेश्वरी (सिडनी 2000)
36. ओलम्पिक खेलों में सेमी फाइनल में पहुँचने वाली प्रथम महिला – शाइनी अब्राहम (800 मी दौड़ 1984)
37. अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट प्राप्त करने वाली प्रथम महिला – डायना इडुलजी (1986)
38. महिला क्रिकेट में शतक बनाने वाली, किसी टेस्ट में पहला छक्का मारने वाली तथा टेस्ट कमेंटेटर प्रथम महिला – शांता रंगास्वामी
39. राष्ट्रमंडल खेलों में पदक (कांस्य) जीनते वाली प्रथम महिला – अमी घिया और कंवल ठाकुर सिंह (महिला युगल बैडमिंटन, 1978)
40. एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता प्रथम महिला – कमलजीत संधु (400 मी दौड़, 1970)
41. शतरंज में भारत की प्रथम महिला ग्राण्डमास्टर – एस. विजयलक्ष्मी
42. फिल्मों में प्रथम महिला बाल कलाकार – मंदाकिनी बाई (फिल्म कृष्ण जन्म, 1918)
43. फिल्मों में प्रथम महिला संगीतकार – जद्दन बाई (फिल्म तलाश-ए-हन, 1935), सरस्वती देवी (फिल्म-जवानी की हवा, 1935)
44. देश की प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी – हर्षा (1986)
45. राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रथम महिला अध्यक्ष – जयंती पटनायक (1992)
46. मनीला फिल्मोत्सव में पुरस्कार पाने वाली प्रथम फिल्म निर्देशिका – अपर्णा सेन (फिल्म 36 चौरंगी लेन)
47. एशियाई शतरंज चैम्पियनशिप जीतने वाली प्रथम महिला – रोहिणी खादिलकर (1981)
48. तीन खेलों (हॉकी, क्रिकेट व बास्केटबाल) में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रथम खिलाड़ी – शिरीन खुशरो कियाश
49. अन्तर्राष्ट्रीय फुटबाल में हैटट्रिक करने वाली प्रथम महिला – योलांदा डिसूजा (1978)
50. जिब्राल्टर जलडमरूमध्य को तैर कर पार करने वाली प्रथम महिला तैराक – आरती प्रधान (1988)
सामान्य ज्ञान, करेन्ट अफेयर के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वाइन करे।

No comments:

Post a Comment