loading...

आधुनिक भारत का इतिहास : प्रश्नोत्तरी-2


आधुनिक भारतभारत का इतिहास

● वह पुर्तगाली कौन था जिसने गोवा पर अधिकार कर लिया था— अल्फांसो डी अल्बुकर्क
● भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला गवर्नर जनरल कौन था— वारेन हेस्टिंग्स
● किस यूरोपीय देश ने भारत में सबसे पहले अपना व्यापार फैलाया— पुर्तगाल
● वास्कोडिगामा भारत कब आया— 1498 ई.
● वास्कोडिगामा भारत में किस स्थान पर उतरा— कालीकट
● वास्कोडिगामा कहाँ का रहने वाला था— पुर्तगाल
● किस अंग्रेज ने सम्राट जहाँगीर के दरबार में आकर भेंट की थी— सर टॉमस रो
● गोवा, दमन व द्वीव का उपनिवेशीकरण किसके द्वारा किया गया— पुर्तगालियों द्वारा
● अंग्रेजों ने अपनी प्रथम कंपनी लगाने के लिए किससे अनुमति प्राप्त की— जहाँगीर से
● अंग्रेजों ने अपनी प्रथम फैक्ट्री कहाँ लगाई— सूरत में
● भारत के समुद्री मार्ग की खोज किसने की— वास्कोडिगामा
● तृतीय कर्नाटक युद्ध की संधि का क्या नाम था— पेरिस की संधि
● वास्कोडिगामा के कालीकट पर उतरने पर उसका स्वागत किसने किया— कालीकट के राजा जमोरिन ने
● ब्रिटिश के साथ बेसिन की संधि किस पेशवा ने की थी— बाजीराव II
● किस पुर्तगाली ने ‘नीले पानी की नीति’ अपनाई— फ्रांसिस्को डी अल्मीडा
● भारत में पुर्तगाली साम्राज्य का संस्थापक किसे माना जाता है— अल्फांसो डी अल्बुकर्क
● पुर्तगालियों का भारत का पहला गवर्नर कौन था— फ्रांसिस्को डी अल्मीडा
● भारत आने वाला प्रथम डच नागरिक कौन था— कारनेलिस डहस्तमान
● डचों ने गोवा पर आक्रमण कब किया— 1639 में
● डुप्ले भारत का फ्रेंच गवर्नर कब बना— 1742 में
● जहाँगीर ने किसे ‘खान’ की उपाधि दी— हॉकिंस
● आगरा व सीकरी पहुंचने वाला अंग्रेज व्यापारी कौन था— रॉल्फ फिच
● डचों ने अपनी पहली फैक्ट्री 1605 ई. में कहाँ स्थापित की— मसूलीपट्टनम
● भारत का कौन-सा नगर द्वीप पर निर्मित है— मुंबई
● पुर्तगालियों ने पहली व्यापारिक कोठी कहाँ खोली— कोचीन में
● अंग्रेजों ने अपनी पहली फैक्ट्री कब लगाई— 1612 ई.
● किस शासक ने ईस्ट इंडिया कंपनी को ‘दीवानी’ प्रदान की— शाहआलम II
● भारत में पहली बार मुद्रण मशीन का स्थापना किसने की— पुर्तगालियों ने
● इंटरलोपर्स कौन थे— अनाधिकृति व्यापारियों के रूप में सामुद्रिक लुटेरे
● उस समय भारत का बादशाह कौन था, जब ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना हुई— अकबर
● किस वर्ष फ्रांस की सरकार ने भारत में स्थित फ्रांसीसी बस्तियों का अधिकार भारत सरकार को सौंपा था— 1954 ई.
● वांडीवाश का युद्ध कब हुआ— 1760 ई.

सामान्य ज्ञान, करेन्ट अफेयर के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वाइन करे।

No comments:

Post a Comment