loading...

मुगल साम्राज्य : इतिहास प्रश्नोत्तरी-1

मुग़ल साम्राज्य


● मुगल वंश का संस्थापक कौन था— बाबर
● बाबर फरगना की गद्दी पर कब बैठा— 1495 ई.
● फरगना वर्तमान में कहाँ स्थित है— उज्बेकिस्तान में
● बाबर ने भारत पर कितनी बार आक्रमण किया— पाँच बार
● पानीपत का प्रथम युद्ध कब हुआ— 1526 ई.
● पानीपत का प्रथम युद्ध किस-किस के बीच लड़ा गया— बाबर व इब्राहिम लोदी
● बाबर ने अपनी आत्मकथा किस पुस्तक में लिखी— बाबरनामा
● बाबरनामा का फारसी में अनुवाद किसने किया— अब्दुल रहीम खान-ए-खाना ने
● ‘मुबईयान’ नामक पद्य शैली का जन्मदाता किसे माना जाता है— बाबर को
● मुगल वंश का सबसे प्रसिद्ध राजा कौन था— अकबर
● खानवा का युद्ध कब हुआ— 1527 ई.
● खानवा का युद्ध किस-किस के बीच हुआ— राणा साँगा व बाबर
● हुमायूँ गद्दी पर कब बैठा— 1530 ई.
● चौसा का युद्ध कब हुआ— 1539 ई.
● चौसा का युद्ध किस-किस के बीच हुआ— शेरशाह सूरी और हुमायूँ
● हुमायूँ द्वारा लड़े गए चार युद्धों का क्रम क्या है— देबरा (1531), चौसा (1539 ई.) बिलग्राम (1540 ई.) व सरहिंद (1555 ई.)
● ‘हुमायूँनामा’ की रचना किसने की— गुलबदन बेगम ने
● सूर साम्राज्य का संस्थापक कौन था— शेरशाह सूरी
● बिलग्राम युद्ध के समय कालिंजर का शासक कौन था— कीरत सिंह
● शेरशाह के समय में भू-राजस्व दर क्या थी— उपज का 1/3 भाग
● मलिक मोहम्मद जायसी किसके समकालीन था— शेरशाह सूरी
● भारत में डाक प्रथा का प्रचलन किसने किया— शेरशाह सूरी
● पानीपत का दूसरा युद्ध कब हुआ— 1556 ई.
● पानीपत का द्वितीय युद्ध किस-किस के बीच हुआ— अकबर व हेमू के बीच
● ‘दीन-ए-इलाही’ धर्म की शुरूआत किसने की— अकबर ने
● दीन-ए-इलाही धर्म स्वीकार करने वाला प्रथम व अंतिम हिन्दू कौन था— बीरबल
● अकबर के शासन की प्रमुख विशेषता क्या थी— मनसबदारी प्रथा
● कौन-से सूफी संत अकबर के समकालीन थे— शेख सलीम चिश्ती
● ‘आगरा में लाल किला’, ‘लाई दरवाजा’, ‘बुलंद दरवाजा’ किसके काल के प्रमुख बिंदु हैं— अकबर
● ‘अनुवाद विभाग’ की स्थापना किसने की— अकबर ने
● ‘पंचतंत्र’ का फारसी में अनुवाद किसने किया— अबुल फजल
● किस मुगल सम्राट के काल को हिन्दी साहित्य का स्वर्ण काल कहा जाता है— अकबर
● मुगलों की राजकीय भाषा क्या थी— फारसी
● ‘बुलंद दरवाजा’ किस उपलक्ष्य में अकबर ने बनवाया था— गुजरात विजय
● जहाँगीर (सलीम) को किसके लिए याद किया जाता है— न्याय के लिए
● जहाँगीर के शासन की मुख्य विशेषता क्या थी— रानी नूरजहाँ का शासन पर नियंत्रण
● ‘चित्रकला का स्वर्ण युग’ किसके काल को कहा जाता है— जहाँगीर
● श्रीनगर में स्थित शालीमार बाग व निशांत बाग किसके द्वारा निर्मित हैं— जहाँगीर द्वारा
● आगरा स्थित ‘ताजमहल’ का निर्माण किसने कराया— शाहजहाँ ने
● ताजमहल का निर्माण करने वाला मुख्य वास्तुकार कौन था— उस्ताद ईशा खान
● भागवद् गीता व रामायण का फारसी भाषा में अनुवाद किसने कराया— दारा शिकोह ने
● ‘जिदा पीर’ किसे कहा जाता है— औरंगजेब
● किस शासक ने इस्लाम न अपनाने के कारण गुरु तेग बहादुर की हत्या करवा दी थी— औंरगजेब ने
● जजिया कर को किस शासक ने हटाया— अकबर ने
● जजिया कर किस धर्म के लोगों से लिया जाता था— हिन्दू धर्म
● जजिया कर को 1679 ई. में पुनः किस मुगल सम्राट ने लागू कर दिया था— औरंगजेब ने
● बाबर की प्रसिद्ध युद्धनीति ‘तुगलकनाम नीति’ का प्रयोग सर्वप्रथम किस युद्ध में हुआ— पानीपत के प्रथम युद्ध में
● भारत में ग्रांड ट्रंक रोड किसने बनवायी— शेरशाह सूरी
● ‘आइन-ए-अकबरी’ किसके द्वारा लिखी गई— अबुल फजल
● अकबर के दरबार में कौन-सा महान संगीतज्ञ था— तानसेन
● सती प्रथा की भत्र्सना किस सम्राट ने की— अकबर ने
● अंतिम मुगल सम्राट कौन था— बहादुरशाह II
● अकबर के शासनकाल में भू-राजस्व सुधारों के लिए उत्तरदायी कौन था— टोडरमल
● ‘रामचरित मानस’ के रचियता किसके समकालीन थे— अकबर ने
● मुगल साम्राज्य की राजधानी आगरा से दिल्ली स्थानांतरित किसने की— शाहजहाँ ने
● अकबर की युवावस्था में उसका संरक्षक कौन था— बैरम खाँ
● किस मुगल शासक का राज्याभिषेक दो बार हुआ— औरंगजेब
● ग्रांड ट्रंक सड़क कहाँ से कहाँ तक जाती है— कोलकाता से अमृतसर
● भारत में बीबी का मकबरा कहाँ स्थित है— औरंगाबाद में
● नादिरशाह ने भारत पर आक्रमण कब किया— 1739 ई.
● नादिरशाह ने किस स्थान पर आक्रमण नहीं किया था— कन्नौज
● शेरशाह सूरी का मकबरा कहाँ स्थित है— सासाराम
● अकबर का राज्यभिषेक कहाँ हुआ था— कालानौर
● किस राजपूत वंश ने अकबर के सामने समर्पण नहीं किया था— सिसोदिया वंश
● किस मुगल शासक को ‘आलमगीर’ कहा जाता था— औरंगजेब को
● बाबर ने किस स्थान से होकर भारत में प्रवेश किया— पंजाब से
● हल्दी घाटी का युद्ध कब हुआ— 1576 ई.
● हल्दी घाटी का युद्ध किस-किस के बीच हुआ— मुगलों एवं राणा प्रताप के बीच

● हल्दी घाटी के युद्ध में मुगल सेना का नेतृत्व किसने किया— राजा मानसिंह ने

सामान्य ज्ञान, करेन्ट अफेयर के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वाइन करे।


1 comment: