loading...

Monday 23 March 2015

SSC & Railway : सामान्य विज्ञान प्रश्नोत्तरी


सामान्य विज्ञान

1. भारत में खनिजों के सर्वेक्षण एवं विकास की जिम्मेदारी किस संस्था के पास है ?
►-जीओलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया और भारतीय खान ब्यूरो

2. जीओलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया का मुख्यालय कहां है ?
►-कोलकाता

3. भारतीय खान ब्यूरो का मुख्यालय कहां है ?
►-नागपुर

4. देश का 75 प्रतिशत लोहा किन राज्यों से प्राप्त किया जाता है ?
►- झारखंड और उड़ीसा

5. भारत में सर्वाधिक लौह अयस्क का उत्पादन कहां होता है ?
►-उड़ीसा
 
6. मैगनीज उत्पादन में भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है ?
►-तीसरा

7. देश में सबसे ज्यादा मैंगनीज उत्पादन करने वाला राज्य कौन है ?
►-उड़ीसा

8. कोयले के उत्पादन में भारत का स्थान विश्व में कौन-सा है ?
►-तीसरा

9. सबसे उत्तम किस्म के कोयला का क्या नाम है ?
►-एंथ्रेसाइट

10. भारत में कोयले के उत्पादन में प्रथम तीन राज्य क्रमश: कौन हैं ?
►-झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा ।


11. लेम्पो में प्रकाश उत्पन्न करने के काम में कौन सी गैस उपयोग में लायी जाती है?
उत्तर: ऐसीटलीन

12. कच्चे फलों को पकाने में कौन सी गैस उपयोग में लायी जाती है?
उत्तर: ऐथिलीन

13. ऊनी कपड़ों की शुष्क धुलाई(Dry Cleaning) में कौन सी गैस उपयोग में लायी जाती है?
उत्तर: बैंजीन

14. किस किसी परमाणु के रासायनिक गुण निम्न किस पर निर्भर करते हैं :
उत्तर:  परमाणु क्रमांक पर

15. आयु निर्धारण में कार्बन के किस समस्थानिक का उपयोग करते हैं ?
उत्तर: C14

16. नाभिकीय रिएक्टर में भारी जल का उपयोग का किस रूप में किया जाता है?
उत्तर: न्यूट्रान मंदक के रूप में

17. सूर्य के उच्च ताप का कारण क्या है?
उत्तर: हाईड्रोजन का नाभिकीय संलयन

सामान्य ज्ञान , करेन्ट अफेयर के अपडेट लागातार हासिल करने के लिए हमे फेसबुक पर ज्वाइन करे।

No comments:

Post a Comment