loading...

Thursday 26 March 2015

सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी : अन्तरिक्ष विज्ञान

सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी : अन्तरिक्ष 


1. भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन का गठन 1969 में किया गया। इसका मुख्यालय कहाँ हैं?— बंगलुरू
2. अन्तरिक्ष में जाने वाले प्रथम व्यक्ति कौन थे?— यूरी गगारिन ( रूस )
3. चन्द्रमा पर चरण रखने वाले प्रथम व्यक्ति कौन हैं?— नील ए. आर्मस्ट्रांग
4. अन्तरिक्ष में जाने वाली प्रथम महिला कौन हैं?— वेलेन्टीना तेरेश्कोवा ( रूस )
5. अन्तरिक्ष में जाने वाले प्रथम भारतीय कौन हैं?— राकेश शर्मा
6. अन्तरिक्ष में जाने वाली प्रथम भारतीय मूल की महिला कौन हैं?— कल्पना चावला
7. अन्तरिक्ष में सर्वाधिक दिन प्रवास, चहलकदमी व अन्तरिक्ष प्रवास के दौरान मैराथन दौड़ में भाग लेने वाली प्रथम महिला कौन है?— सुनीता विलियम्स ( भारतीय मूल की अमरीकी )
8. पहली बार अन्तरिक्ष में जाने वाला जानवर?— लाइका नाम की कुतिया
9. विश्व के प्रथम अंतरिक्ष पर्यटक ?— डेनिस टीटो
10. प्रथम भारतीय उपग्रह का नाम क्या हैं?— आर्यभटट
11. क्रोयोजेनिक इंजन का प्रयोग कहाँ किया जाता है?— स्पेस शटल में
12. अमरीका के प्रथम स्पेस शटल का नाम बताएं ?— कोलमिबया
13. भारत का पहला मौसम उपग्रह कौनसा है?— मैटसैट ( कल्पना –I )
14. चन्द्रमा की धरती पर भारत का पहला अन्तरिक्ष यान चन्द्रयान-1 का प्रक्षेपण किस तिथि को सफलतापूर्वक किया गया?— 22 अक्टूबर, 2008
15. आन्ध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा स्थित श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर का नया नाम क्या है?— प्रो. सतीश धवन स्पेश सेंटर
16. भारत में अन्तरिक्ष अनुसंधान की शुरूआत का श्रेय किसे जाता है?— विक्रम साराभाई को
17. भारत की प्रथम महिला अन्तरिक्ष वैज्ञानिक का नाम बताएं?— सविता रानी
18. इसरो (ISRO) का पूरा नाम क्या है?— भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन
19. इनसेट ( INSAT) का पूरा नाम क्या है?— भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह प्रणाली
20. प्रथम उपग्रह आर्यभटट का प्रक्षेपण कब किया गया था?— 19 अप्रैल, 1975 की
21. भारत का प्रथम संचार उपग्रह कौन-सा था?— एप्पल
22. इनसेट श्रृंखला का पहला उपग्रह कौनसा था?— इनसेट -1A
23. भारत का प्रथम दूरसंवेदी उपग्रह कौन सा था?— SROSS–A
24. भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन ( इसरो ) का उद्देश्य क्या है?— अन्तरिक्ष विज्ञान, अन्तरिक्ष प्रौधोगिकी और अन्तरिक्ष अनुप्रयोग में राष्ट्र की बढ़ती हुई गतिविधियों की योजना बनाना, उन्हें व्यवस्थित करना और उन्हें कार्यानिवत करना
25. भारत सरकार द्वारा अन्तरिक्ष आयोग की स्थापना कब की गई?— 1972
26. अन्तरिक्ष आयोग का मुख्यालय कहां है?— बंगलुरु
27. भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन किस के अधीन उसके अनुसंधान और विकास संगठन के रूप में कार्य करता है?— अन्तरिक्ष विभाग
28. भारत का पहला रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट कहां से छोड़ा गया था?— बैकानूर
29. भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान समिति का गठन कब किया गया था?— 1962
30. विश्व में उपग्रह छोड़ने की क्षमता रखने वाले देशों की संख्या कितनी हैं?— 7
31. वह प्रथम मानव रहित बग्गी जिसे चंद्रतल पर चलने का गौरव प्राप्त हैं?— लूनाखोद –1 ( रूस )
32. अन्तरिक्ष में जाने वाली प्रथम अमेरिकी महिला कौन हैं?— सैली राइड ( 1983 में )
33. चंद्रतल पर मनुष्य को उतारने वाला प्रथम देश कौन सा हैं?— अमेरिका
34. अन्तरिक्ष में तैरने वाले प्रथम व्यक्ति कौन थे?— अलेक्सी लियोनोव ( रूस, 1965 )
35. अन्तरिक्ष में विचरण करने वाले प्रथम व्यक्ति कौन थे?— एडवर्ड व्हाइट
36. राकेश शर्मा की अन्तरिक्ष यात्रा के साथ ही भारत अन्तरिक्ष में मानव भेजने वाला विश्व का कौन सा राष्ट्र बना?— 14 वां
37. अमेरिकी स्पेस शटल की पहली महिला चालक कौन थी?— एलिन कोलिन्स
38. चंद्रमा के लिए यात्रा करने वाला प्रथम अन्तरिक्ष यान कौन सा है?— अपोलो-8
39. अन्तरिक्ष में जाने वाले प्रथम एशियाई कौन हैं?— फाम तुआन ( वियतनाम, 1980 )
40. सर्वाधिक सात बार अन्तरिक्ष यात्रा करने वाले प्रथम व्यक्ति कौन हैं?— जेरी रौस ( अमेरिका, 2002 )
41. भारत के किस प्रधानमंत्री ने ‘जय विज्ञान’ का नारा दिया था?— श्री अटल बिहारी वाजपेयी
42. राकेट से अन्तरिक्ष में गया पहला जानवर कौन सा हैं?— अलबर्ट नामक बंदर
43. प्रथम भारतीय उपग्रह ‘आर्यभटट’ को अन्तरिक्ष में कब स्थापित किया गया?— 19 अप्रैल, 1975 को
44. प्रथम स्वदेश निर्मित उपग्रह इन्सेट-2ए किस तिथि को अन्तरिक्ष में स्थापित किया गया?— 10 जुलाई 1992 को
45. भारत का प्रथम उपग्रह कहां से प्रक्षेपित किया गया था?— रूस के कोस्मोड्रोम से
46. भारत का प्रथम संचार उपग्रह केंद्र कहां स्थापित किया गया?— महाराष्ट्र के आवी में
47. प्रथम वाणिजियक संचार उपग्रह का नाम बतांए?— अली बर्ड
48. भारत के पहले दूर संवेदी उपग्रह का नाम बताएं?— आई.आर.एस. – 1ए
49. विश्व में सिर्फ तीन राष्ट्र अन्तरिक्ष में मानवयुक्त उड़ान की क्षमता का प्रदर्शन कर चुके हैं, वे राष्ट्र कौन-कौन हैं?— सं.रा. अमेरिका, रूस व चीन

50. संयुक्त राज्य अमेरिका का वह अन्तरिक्ष यान जिस के विस्फोटित होने से कल्पना चावला की मृत्यु हुई?— कोलंबिया

सामान्य ज्ञान, करेन्ट अफेयर के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वाइन करे।

No comments:

Post a Comment