loading...

Sunday 22 March 2015

भारत के संघ राज्यक्षेत्र : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

 भारत के संघ राज्यक्षेत्र

भारतीय संविधान में भारत को कैसे वर्णित किया गया है— राज्यों का संघ
भारतीय संघ में किसी राज्य को सम्मिलित करने का अधिकार किसको है— संसद को
नए राज्य का गठन अथवा उसकी सीमा में परिवर्तन करने का अधिकार किसको है— संसद को
500 से अधिक देशी रियासतों को भारत में विलय करने के लिए कौन उत्तरदायी है— सरदार पटेल
भाषायी आधार पर राज्यों का पुनर्गठन किस वर्ष किया गया— 1956 ई.
भाषायी आधार पर भारत का प्रथम राज्य कौन-सा गठित किया गया— आंध्र प्रदेश
राज्य पुनगर्ठन आयोग का गठन कब किया गया— 1953 ई.
भारत में इस समय कितने राज्य व केंद्रशासित प्रदेश हैं— 28 राज्य व 7 केंद्र शातिस प्रदेश
पांडिचेरी (वर्तमान में पुदुचेरी) को किस वर्ष भारतीय संघ में शामिल किया गया— 1962 ई.
संविधान लागू होने के पश्चात कौन-सा भारतीय संघ का एक आरक्षित राज्य था— सिक्किम
किस संवैधानिक संशोधन के अंतर्गत सिक्किम को भारत का सहराज्य बनाया गया— 35 वें संशोधन द्वारा
हिमाचल प्रदेश को राज्य का दर्जा कब मिला— 1971 ई.
सिक्किम को राज्य का दर्जा कब दिया गया— 1975 ई.
राज्य पुनर्गठन आयोग की सिफारिशों के अनुसार भारतीय राज्यों का व्यापक पुनर्गठन कब पूरा हुआ— 1956 ई.
रियासतों को भारत में विलय करने के लिए किसके नेतृत्व में मंत्रालय का गठन किया गया— सरदार पटेल के नेतृत्व में
राज्य पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष कौन थे— फजल अली
नागालैंड को अलग राज्य को दर्जा कब प्राप्त हुआ— 1 दिसंबर, 1963 में
राज्यों का निर्माण किस अनुच्छेद के अंतर्गत होता है— अनुच्छेद-3
भारतीय संघ में 28वाँ राज्य कौन-सा बना— झारखंड 
सामान्य ज्ञान, करेन्ट अफेयर व सरकारी नौकरी के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें

No comments:

Post a Comment