loading...

Sunday 22 March 2015

बैंकिंग सामान्य ज्ञान बैंक क्लर्क, पीओ हेतु-9

1. एशियाई विकास बैंक का मुख्यालय कहाँ स्थित है – मनीला (फिलीपींस)
2. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) की स्थापना कब की गई थी – 1988 में
3. भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्जिम बैंक) की स्थापना कब की गई – 1 जनवरी, 1982
4. आर्थिक नियोजन किस सूची का विषय है? – समवर्ती सूची का
5. प्लास्टिक मनी क्या है? – क्रेडिट कार्ड
6. राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान कहां है – हैदराबाद में
7. भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर कौन हैं? – रघुराम राजन
8. भारत का सबसे पहला बैंक कौन-सा था? – बैंक ऑफ हिंदुस्तान
9. योजना में कोर सेक्टर का क्या तात्पर्य है? – चयनित आधारभूत उद्योग
10. बंद अर्थव्यवस्था का क्या अर्थ है? – आयात-निर्यात की अनुपस्थिति
11. किस पुरस्कार को नोबेल पुरस्कार के एशिया संस्करण के रूप में माना जाता है? – तांग पुरस्कार
12. 17वें एशियाई खेलों का विषय है – एशिया के भविष्य से मिलो
13. किस राज्य सरकार ने पहली पीढ़ी के उद्यमियों के लिए एंजेल फंड की शुरुआत की है? – असम
14. स्कॉटलैंड स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े नेता है – एलेंक्ज सालमंड
15. चुमार सीमा क्षेत्र जहां से चीनी सैनिकों ने भारत में घुसपैठ की, किस राज्य में है?  – जम्मू और कश्मीर
16. अलीबाबा ने हाल ही में आईपीओं में 25 अरब डॉलर जुटाए हैं। यह किस देश से संबंधित है? – चीन (अलीबाबा चीन की ई वाणिज्य कंपनी है।)
17. बाजपेयी पैनल किससे संबंधित है? – पेंशन प्रणाली के लिए निवेश के दिशा निर्देशों की समीक्षा के लिए
18. टाइम पत्रिका द्वारा किस भारतीय को कल के युवा नेता के रूप में नामित किया गया है?  – आलोक शेट्टी
19. सरकार द्वारा शुरु की गई FASTag परियोजना किससे संबंधित है? – इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह
20. शी जिनपिंग जिन्होंने हाल ही में भारत का दौरा किया, किस देश के राष्ट्रपति हैं? – चीन
21. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का मुख्यालय कहां है? – वाशिंगटन
22. भारत में विदेशी मुद्रा पर किसका नियंत्रण है – रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया
23. भारत की राष्ट्रीय आय की गणना की जाती है – केंद्रीय सांख्यिकीय संगठन द्वारा
24. भारत में योजना आयोग का गठन कब हुआ था? – 1950 में
25. विश्व बैंक का मुख्यालय कहाँ स्थित है – वाशिंगटन डी. सी.
26. भारत सरकार ने पहली बार बैंकों का (14 बैंकों का) राष्ट्रीयकरण कब किया था? – 19 जुलाई, 1969 को
27. पूर्ण रूप से प्रथम भारतीय बैंक कौन-सा था? – पंजाब नेशनल बैंक
28. एशियाई विकास बैंक का मुख्यालय कहां स्थित है – मनीला
29. स्टैगफ्लेशन क्या है? – मंदी के साथ मुद्रास्फीति
30. केंद्रीय राजस्व बोर्ड का विभाजन करके केंद्रीय उत्पाद शुल्क, सीमा शुल्क बोर्ड एवं केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड का गठन किस वर्ष किया गया था – 1963 ई. में 
हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें – सामान्य ज्ञान, करेन्ट अफेयर व सरकारी नौकरी के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए 

No comments:

Post a Comment