loading...

Wednesday 4 January 2012

*GK ka tadka* 1.राजस्थान में प्रथम परमवीर चक्र किसे दिया गया। - हवलदार मेजर पीरू सिंह (1948, झुंझुनूं) 2. एशिया का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन चुना गया। - जयपुर का विधायकपुरी 3.राज्य सभा के सदस्यों का कार्यकाल होता है। - छह वर्ष 4.महानरेगा के वर्ष 2009-10 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में राजस्थान की किन दो पंचायतों का चयन किया गया है। - भीलवाड़ा जिले की आसींद पंचायत समिति की रामपुरा व बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ पंचायत समिति की बड़वास छोटी ग्राम पंचायत 5.सलेमाबाद में किस संप्रदाय की प्रधान पीठ है। - निम्बार्क 6. मिस्र में नील नदी पर कौनसा बांध है। - आसवान 7. बाबरनामा किस भाषा में लिखा गया। - तुर्की 8. हम्मीर महाकाव्य के रचयिता हैं। - नयनचंद्र सूरि 9.राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष हैं। -पीएल पूनियां 10.राजस्थान के हरमाड़ा क्षेत्र की किस महिला को कल्पना चावला अवार्ड दिया गया। - सरपंच नौरती देवी को 11.राजस्थान में पहली विधान सभा के अध्यक्ष कौन थे। - नरोत्तमलाल जोशी (झुंझुनूं से निर्वाचित) 12.सर्वप्रथम लोकायुक्त संस्था की स्थापना किस प्रदेश ने की।-महाराष्ट्र


2 comments: